फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elderly Bhakiyu leader who went for a walk died after being hit by a vehicle

Pilibhit News: टहलने निकले बुजुर्ग भाकियू नेता की वाहन की चपेट में आने से मौत

Mon, 27 Feb 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Elderly Bhakiyu leader who went for a walk died after being hit by a vehicle
- घटना के बाद शव को कर्ई वाहनों ने कुचला
विज्ञापन

- अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। सुबह टहलने निकले भाकियू के तहसील सचिव गांव पिपरिया दुलई निवासी रामभजन सिंह (62) की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हाईवे पर पड़े उनके शव को कई वाहन कुचलते हुए निकल गए। इससे शव क्षतिग्रस्त हो गया। रामभजन के पुत्र अजायब सिंह की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

घटना असम हाईवे पर गांव पिपरिया दुलई चौराहा के समीप सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। असम हाईवे पर क्षतविक्षत शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने शव की शिनाख्त गांव पिपरिया दुलई निवासी रामभजन सिंह के रूप में की। भाकियू नेता की मौत की सूचना पर उनके परिजन में खलबली मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे उनके पुत्र अजायब सिंह ने बताया कि पिता अक्सर सुबह टहलने जाते थे। सोमवार को भी घर से सुबह करीब साढ़े तीन बजे टहलने निकले थे। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि घटना के बाद शव के ऊपर से कई वाहन निकलने पर शव क्षतविक्षत हो गया। अजायब सिंह की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाकियू के जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह ने बताया कि रामभजन भाकियू के तहसील सचिव थे। उनके तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। एक पुत्री अविवाहित है। भाकियू की पंचायत में भाकियू नेता के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed