फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ekta Nagar Colony faced power crisis for nine hours, other localities also faced power cuts

Pilibhit News: एकता नगर कॉलोनी में नौ घंटे रहा संकट, अन्य मोहल्लों में भी कटौती से जूझे

Tue, 17 Dec 2024 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 17 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ekta Nagar Colony faced power crisis for nine hours, other localities also faced power cuts
पीलीभीत के बाजार में बिजली केबिल डालते कर्मी।स्रोत:ऊर्जा निगम
पीलीभीत। एकता नगर कॉलोनी में फेस की दिक्कत आ जाने की वजह से नौ घंटे ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना उठाना पड़ा। देर शाम यहां की आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

वहीं, शहर के बाजार गेट के पास रीवैंप योजना के तहत केबल डालने के चलते सुबह करीब दस बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। देर शाम यहां पर उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकी। इससे मुख्य बाजार के व्यापारियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला अशोक कॉलोनी, सुरभि कॉलोनी, निरंजनकुंज, बल्लभ नगर, राम विहार, आवास विकास में भी कटौती से लोग परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि एकता नगर कॉलोनी में फेस की दिक्कत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट, दो घंटे ठप रही 18 हजार उपभोक्ताओं की बिजली

पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन में खराबी से नगर के 18 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति दो घंटे ठप रही। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बिजली अचानक चली गई। बिजलीघर कर्मियों को कॉल करने पर हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट की जानकारी दी गई। तलाश के बाद खराब मिले इंसुलेटर डिस्क को बदला गया। इसके बाद आपूर्ति सुचारू हुई। एसडीई मोहित गुप्ता ने बताया कि खराब इंसुलेटर डिस्क को बदलवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed