{"_id":"64b989ae6bba8f25df02f034","slug":"eight-more-hospitals-will-be-included-in-ayushman-bharat-scheme-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1417-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आयुष्मान भारत योजना में आठ और अस्पताल होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आयुष्मान भारत योजना में आठ और अस्पताल होंगे शामिल
Fri, 21 Jul 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। आयुष्मान भारत योजना के पात्रों को अब जिले में इलाज की और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। शासन के आदेश पर आठ और निजी अस्पतालों को योजना में शामिल किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन अस्पतालों की जांच पूरी कर ली गई है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक जिले में सरकारी अस्पतालों के अलावा नौ निजी अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में मरीजों का मुफ्त इलाज हो रहा है। इधर, शासन ने पात्रों को सभी बीमारियों का उपचार मिलने के लिए और निजी अस्पतालों को पैनल में शामिल करने के लिए कहा था। इसके तहत जिले के आठ और अस्पतालों की सूची भेजी गई थी। पैनल में शामिल करने से पहले वहां की व्यवस्थाओं को लेकर रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने नोडल अधिकारी डॉ. हरिदत्त नमी के साथ अस्पतालों में जाकर जांच पड़ताल की।
ये अस्पताल होंगे शामिल
गोदान ह़ॉस्पिटल, एसएस हॉस्पिटल, राम अवध अस्पताल, राकेश न्यूरो अस्पताल, पीडी सिंह अस्पताल, मैकूलाल और जेएमबी हॉस्पिटल।
00
आयुष्मान भारत योजना के तहत आठ और अस्पतालों को शामिल किया जा रहा है। इसकी जांच पड़ताल करा ली गई है। रिपोर्ट भेज दी गई है। अभी और अस्पतालों को शामिल करने की तैयारी चल रही है।- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ