फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   effigies fired in protest

क्षत्रिय महासभा ने फूंका सीएम ठाकरे का पुतला

Mon, 14 Sep 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
effigies fired in protest
पूरनपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कार्यकर्ताओं ने अभिनेत्री कंगना रणौत पर एफआईआर दर्ज कराने और फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की जांच को प्रभावित करने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका। उसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अफसरों को भेजकर महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने मांग की केंद्र सरकार से की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह तोमर के नेतृत्व में गांव कान्हा टांडा में एकत्र हुए महासभा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत पर उत्पीड़न की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। उसके बाद महासभा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कंगना रणौत पर सत्ता के जोर से झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की जांच को प्रभावित करने के लिए वहां पत्रकारिता पर हमला किया गया। महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम अफसरों को ज्ञापन भी भेजा। उसमें कहा गया कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। पहले पालधर में दो साधुओं की हत्या हुई। उसके बाद फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई। प्रदर्शन करने वालों में रामदेव, महेंद्र सिंह, सतीश गिरि, रेशम सिंह, सज्जन सिंह, भारत सिंह, गजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed