फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Educational institutions related to Dawat-e-Islami organization under scrutiny

जांच के दायरे में आईं दावत-ए-इस्लामी संगठन से जुड़ीं शिक्षण संस्थाएं

Fri, 08 Jul 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Educational institutions related to Dawat-e-Islami organization under scrutiny
पीलीभीत। दावत-ए-इस्लामी संगठन से संबंधों को लेकर जिले की कई शिक्षण संस्थाएं पुलिस और प्रशासन की निगरानी के घेरे में हैं। अगर कोई आपत्तिजनक बात सामने आती है तो कार्रवाई होगी। फिलहाल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग शिक्षण संस्थाओं के संचालन संबंधी अभिलेख देख रहा है। स्थलीय जांच में यह भी देखा जा रहा है कि संस्था की मान्यता है या नहीं।
विज्ञापन

बिना मान्यता के चल रहे एक स्कूल को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को नोटिस देकर बंद कराया था। स्कूल में कक्षाएं संचालित करने के लिए कोई मान्यता नहीं है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को नगर शिक्षा अधीक्षक शिवशंकर मौर्या को भेजा गया था। स्कूल के संचालक कोई अभिलेख मान्यता संबंधी नहीं दे सके। इसलिए तीन दिन का समय देते हुए नोटिस दिया गया है। इस दौरान स्कूल का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था का संचालन कौन कर रहा है? यह जांच के बाद भी बता सकेंगे। इस बीच पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि जिन संस्थाओं के बारे में दावत-ए-इस्लामी से जुड़े होने जानकारी प्राप्त हुई थी, उनके बारे में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा अधिकारी और डीआईओएस को अवगत कराया गया है, ताकि मान्यता संबंधी जांच हो सके। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। अगर नियम के विरुद्ध कोई बात सामने आती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed