{"_id":"62323ceed699c715df68baeb","slug":"education-pilibhit-news-bly4785413127","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऑनलाइन कर सकते हैं डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऑनलाइन कर सकते हैं डाउनलोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। 24 मार्च से शुरू हो रहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं। विद्यार्थी अपने कॉलेजों से प्रवेश पत्र प्राप्त सकते हैं। साथ ही परिषद की वेबसाइट से सीधे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
जिले 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां हाईस्कूल और इंटर के कुल 40168 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विभाग परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। कॉलेजों में कॉपियां पहुंचाना शुरू हो गईं हैं। परीक्षा में नकल पकड़ने के लिए पांच उड़न दस्तों का गठन भी किया गया है। डीआईओएस ओपी सिंह, बीएसए चंद्रकेश सिंह, डायट प्राचार्य शफीक मोहम्मद के नेतृत्व में सचल दस्ते रहेंगे। एक सचल दल वित्त एवं लेखा अधिकारी व एक सचल दल एक प्रधानाचार्य के नेतृत्व में बनाया गया है।
डीआईओएस ओपी सिंह ने बताया कि प्रवेश पत्र आ गए हैं। कॉलेज स्तर से बांटे जाएंगे। अगर छात्र ऑनलाइन निकालना चाहता है कि तो वह परिषद की वेबसाइट से निकाल सकता है।
विज्ञापन
-
कक्ष निरीक्षक बनाने का खेल हुआ खत्म, इस बार ऑनलाइन हो रहे नियुक्त
नकल माफिया बोर्ड परीक्षाओं में जमकर खेल करते थे। पूल सेंटर का भी जमकर खेल होता था। उसके बाद मनचाहा कक्ष निरीक्षक बनवाकर जमकर नकल कराते थे। इसबार ऐसा नहीं हो सकेगा। कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी परिषद ऑनलाइन लगा रहा है। विभाग की तरफ से भेजा गया डाटा का सत्यापन करने के बाद ही ड्यूटी लगाई जा रही है। करीब साढ़े तीन हजार कक्ष निरीक्षकों को लगाया जाएगा। ड्यूटी कार्ड भी पोर्टल से निकाल सकेंगे।