फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

खुले स्कूल... तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत

Wed, 25 Aug 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। कक्षा छह से आठ तक के विद्यालय मंगलवार को खुल गए। शिक्षकों ने गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही बच्चों को क्लास रूम में प्रवेश दिया। तिलक लगाकर बच्चों का अभिनंदन किया। जिन बच्चों ने मास्क नहीं लगाया था उन्हें गेट से ही लौटा दिया गया। पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत क्लास रूम में सामाजिक दूरी के साथ बच्चों को बैठाया गया। दोपहर में लंच टाइम के दौरान स्कूल विद्यार्थियों से गुलजार दिखे, तो शिक्षकों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दी। जनपद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय 571 हैं। इनमें करीब 59,000 विद्यार्थी पंजीकृत है। मंगलवार को स्कूल खुलने के बाद विद्यार्थी काफी खुशी दिखाई दिए। हालांकि पहले दिन कुछ विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम रही। वहीं कुछ अभिभावकों ने भी बच्चों को स्कूल भेजने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन

बीसलपुर। मंगलवार को सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू हो गया। बारिश होने के कारण विद्यालयों में काफी कम बच्चे पहुंचे।
बिना मास्क वाले बच्चों को गेट से लौटाया
विद्यालय के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके बाद क्लास रूम में सामाजिक दूरी के साथ बच्चों को बैठाया गया। शिक्षण कार्य के साथ बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर भी शिक्षकों ने बताया। इससे विद्यार्थी स्कूल आते जाते समय सावधानी बरत सके। बिना मास्क वाले बच्चों को गेट से ही लौट दिया गया। इससे बाद में मास्क लगाने के बाद ही वह विद्यार्थी स्कूल में आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों का मुंह मीठा कराया
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा की प्रधानाध्यापिका ममता गंगवार ने स्टाफ के साथ सुबह ही गेट पर खड़े होकर बच्चों को अभिनंदन किया। बच्चों को उपहार स्वरूप मुंह मीठा कराने के लिए विद्यार्थियों को टॉफी भेंट कर रहीं थी। इससे विद्यार्थियों का उत्साह बनते ही दिखाई दे रहा था।
सहमति पत्र को लेकर शिक्षकों ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप
वैसे तो विद्यालय खुलने के बाद अभिभावक का सहमति पत्र के साथ विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही थी। मगर पहले दिन अधिकांश अभिभावक विद्यार्थियों को लेकर खुद पहुंचे। इस पर शिक्षकों ने अभिभावकों से सहमति को लेकर विद्यालय में हस्ताक्षर करवा लिए। जबकि कुछ अभिभावकों ने सहमति पत्र भेज दिया। इसके बाद कई स्कूल के शिक्षकों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों को जोड़कर सहमति पत्र देने के बाद कहीं। तो कई अभिभावकों ने अपना सहमति पत्र ग्रुप में भेज दिया। शिक्षकों ने बताया कि इससे विद्यार्थी और अभिभावक किसी को दिक्कत नहीं होगी।
पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही। कोविड प्रोटोकॉल के तहत शिक्षण कार्य शुरू किया गया है। मास्क और सामाजिक दूरी के साथ क्लास रूम में बच्चों को बैठाया गया। अभी सहमति पत्र के लिए कोई आदेश नहीं आया है। - अब्दुल फहीम, प्रधानाध्यापक, सुनगढ़ी
कुछ अभिभावक अपने बच्चों के साथ आए थे। उनसे सहमति पत्र को लेकर हस्ताक्षर करवा लिए गए है। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों से भी अभिभावक का सहमति पत्र लाने को कहा गया है। पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही है। - अंजू कनौजिया, प्रधानाध्यापिका, गौहनिया

विद्यार्थियों की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके अलावा हाथ सैनिटाइज कराने के बाद उनका तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। विद्यार्थी भी काफी खुश हैं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत शिक्षण कार्य हुआ। - ममता गंगवार, प्रधानाध्यापिका, बरहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed