फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

कड़ी सुरक्षा के बीच तीन केंद्रों पर होगी पीजीटी परीक्षा

Tue, 17 Aug 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में 17 व 18 अगस्त को होने वाली पीजीटी परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक गांधी सभागार में हुई। इसमें परीक्षा केंद्रों के पर्यवेक्षक/व्यवस्थापक व नामित स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट से कहा कि मानक के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। यदि लापरवाही मिली तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के तीन परीक्षा केंद्र ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। कुल 3584 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीएम ने समीक्षा बैठक में कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त केंद्रों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों व अन्य किसी भी स्टाफ को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र के आसपास फोटो स्टेट की दुकान बंद रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेंद्र मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, सीओ सिटी, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed