{"_id":"60e9e9838ebc3ec308143c67","slug":"education-pilibhit-news-bly4527028101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए को निरीक्षण में दो स्कूलों में लटकता मिला ताला, पूरे स्टाफ का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए को निरीक्षण में दो स्कूलों में लटकता मिला ताला, पूरे स्टाफ का वेतन काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान बीएसए को दो स्कूलों में ताला लटका मिला। लापरवाही मिलने पर दो प्रधानाध्यापिकाओं का वेतन काटने के निर्देश दिए। जबकि एक अन्य प्रधानाध्यापिका और एक शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बीएसए चंद्रकेश सिंह शनिवार सुबह निरीक्षण के लिए ललौरीखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय पकड़ियां नौगवा देखने पहुंचे। सुबह 8.20 बजे विद्यालय में ताला लटका मिला। अमरिया ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय सिरसी भी बंद मिला। जिस पर बीएसए ने दोनों स्कूलों के स्टाफ का वेतन काटने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय निसरा के निरीक्षण में बच्चों को दिए जाने वाले खाद्यान्न की सूचना प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड नहीं पाई गई। ई-पाठशाला के कंटेट की भी यहां किसी को जानकारी नहीं थी। कमोवेश यही हाल उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरिया सहगवा का भी पाया गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका मेहरुनिशा और मुसय्यदा का वेतन काटने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय नगरिया सहगवा में बीएसए को स्थिति बेहद खराब मिली। यहां प्रधानाध्यापिका रुही तब्बसुम को अभिलेखों की कोई जानकारी न होना पाया गया। बिल बाउचर भी मौके पर नहीं मिले। गंभीर अनियमितता पाते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापिका रुही तब्बसुम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसी में कक्षा छह में मात्र एक बच्चे का नामांकन होना पाया गया। प्रेरणा साथी का भी चयन नहीं पाया गया। बीएसए ने शिक्षक रियाज अहमद के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़सैना मदारी में हालात बद से बदतर मिले। जगह-जगह गंदगी पाई गई। टोटियां भी टूटी पाई। बीएसए ने नाराजगी जताते हुए विद्यालय के पूरे स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद बीएसए ने बताया कि दो प्रधानाध्यापिकाओं का वेतन काटा गया है। बंद मिले स्कूलों के पूरे स्टाफ का वेतन काटा जाएगा। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।