{"_id":"606b57c28ebc3e76a36ebf28","slug":"education-pilibhit-news-bly4430010149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत एक और शिक्षक की डिग्री पर सवाल उठे हैं। डिग्री के साथ ही नौकरी पाने को लगाया गया जाति प्रमाण पत्र भी फर्जी बताया गया है। शिक्षक की पत्नी ने सोमवार को डीएम से पूरे मामले की शिकायत की। डीएम ने जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इज्जतनगर (बरेली) थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर इलाके की रहने वाली मीना देवी ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 2008 में मिलक (रामपुर) निवासी एक शिक्षक से हुई थी। दो साल पहले शिक्षक उसे मायके छोड़ गया और तब से वापस लेने ही नहीं आया। बाद में जानकारी की गई तो पति की धोखाधड़ी के कई साक्ष्य इकट्ठा हुए। उसकी दो अन्य महिलाओं से भी शादी हो रखी है।
इसके अलावा उसकी बीटीसी की डिग्री फर्जी है। पहले वह सेना में 10 साल की सेवा पूरी करके सेवानिवृत्त हुआ था। सेना में उसकी नौकरी थी तो उसने जाति ओबीसी बताई थी। मगर शिक्षक की नौकरी एससी एसटी के फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर लगवा ली।
विज्ञापन
मीना देवी ने शैक्षिक और जाति प्रमाण पत्र फर्जी बताते हुए गलत तरीके से बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाने का आरोप लगाया। बताया कि वर्तमान में पति की तैनाती बरखेड़ा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में है। डीएम पुलकित खरे ने मामले की जांच कराकर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।