{"_id":"5eff66558ebc3e433324cf6a","slug":"education-pilibhit-news-bly411478152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरौरी ब्लॉक के छह विद्यालय बंद मिले, शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरौरी ब्लॉक के छह विद्यालय बंद मिले, शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अनलॉक-2 में एक जुलाई से प्राइमरी और जूनियर स्कूल शिक्षकों के लिए खोले गए थे। इसका मकसद यह था कि विद्यालयों में लंबित काम निपटाया जा सके। मगर, शिक्षक अभी भी लापरवाही बरतते हुए स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। मरौरी ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में छह विद्यालयों में ताले लटके मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को रिपोर्ट अपनी सौंपते हुए गैर हाजिर शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति की है। वेतन रुकने की जानकारी मिलते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया। वह बीएसए दफ्तर पहुंचकर जुगाड़ लगाने लगे हैं।
शुक्रवार को मरौरी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी मदनलाल ने सुबह 11 बजे प्राथमिक विद्यालय मुड़ैला कला, कम्पोजिट विद्यालय जैतपुर, प्राथमिक विद्यालय जैतपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय वाहनपुर, प्राथमिक विद्यालय करनापुर और प्राथमिक विद्यालय न्यूरिया हुसैनपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इन विद्यालयों में ताले लटके मिले। शिक्षक अनुपस्थित थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने मुख्यालय पहुंचकर बीएसए देवेंद्र स्वरूप को औचक निरीक्षण की रिपोर्ट सौंपी। इसमें गैर हाजिर शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति की गई। बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि विद्यालयों से गैर हाजिर शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।