{"_id":"5d700a758ebc3e93ce4f96b8","slug":"education-pilibhit-news-bly374859598","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिया ब्लाक के संकुल प्रभारियों का सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिया ब्लाक के संकुल प्रभारियों का सामूहिक इस्तीफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तीन बार सेल्फी से हाजिरी देने को लेकर शिक्षक लामबंद होते नजर आ रहे हैं। बुधवार को अमरिया ब्लॉक के आठ संकुल प्रभारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति से लेकर मिड डे मील तक निगरानी के लिए प्रेरणा एप और प्रेरणा वेब पोर्टल लांच किया जा चुका है। बृहस्पतिवार से यह पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इधर तीन बार सेल्फी से हाजिरी लेने से खफा शिक्षकों ने इसका प्रशिक्षण लेने से ही इंकार दिया है। उनका कहना है कि सरकार पूर्व की समस्याओं का निस्तारण करें तब उन्हें यह स्वीकार होगा। उन्होंने अपने निजी मोबाइल फोन में एप डाउनलोड करने और सूचना देने से साफ इंकार किया है। इसको लेकर विरोध के स्वर मुखर होते जा रहे हैं। वहीं शिक्षामित्र इस एप का खासा समर्थन कर रहे हैं।
हम प्रेरणा एप का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन कुछ व्यावहारिक बातें हैं जिससे इस एप से निजता भंग होने का खतरा बना हुआ है। जब फेसबुक, ट्विटर जैसी कंपनियां उपभोक्ताओं का डाटा लीक कर चुकी है तो प्रेरणा की डेवलपर कंपनी डाटा सुरक्षित रखेगी, इसकी क्या गारंटी है।
विज्ञापन
-चंद्रशेखर विद्रोही, जूनियर हाईस्कूल पिपरा खास
हम चाहते हैं कि प्रेरणा एप लागू करने से पूर्व उन समस्याओं का निस्तारण किया जाए तो लंबित हैं। इस एप के लिए न तो हमें कोई मोबाइल फोन दिया गया है और न ही इंटरनेट का खर्चा। वहीं दूसरी ओर इस बात की क्या गारंटी है कि सेल्फी का दुरुपयोग नही होगा। इससे निजता प्रभावित हो रही है।
- सत्येंद्र प्रताप सिंह, मंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ बरखेड़ा