फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Education news in district.

Pilibhit News: अक्षिता ने बढ़ाया मान, राष्ट्रीय शतरंज मंच पर करेगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Sun, 23 Nov 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
छात्रा अ​क्षिता
पीलीभीत। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा अक्षिता पटेल ने अपने शानदार खेल कौशल के दम पर 17 वर्षीय आयु वर्ग की उत्तर प्रदेश विद्यालयी शतरंज टीम में जगह बनाई है। अब वह त्रिपुरा के अगरतला में होने वाली 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

जिले का नाम एक बार फिर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में रोशन हुआ है। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा अक्षिता पटेल का चयन 17 वर्षीय आयु वर्ग की उत्तर प्रदेश विद्यालयी शतरंज टीम में होने से विद्यालय और खेल प्रेमियों में खुशी देखी गई। यह चयन अलीगढ़ में आयोजित 69वीं प्रदेशीय शतरंज प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। प्राचार्य, डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान अयोध्या से मिली आधिकारिक सूचना के अनुसार 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर 2025 तक अगरतला, त्रिपुरा में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश टीम 23 नवंबर को अयोध्या से त्रिपुरा के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि अक्षिता ने प्रदेश स्तर पर अद्भुत प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि अक्षिता राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षिता की उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजयी होने का आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि त्रिपुरा से वापस लौटने पर जिलाधिकारी अक्षिता पटेल को सम्मानित करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य उपासना शर्मा, प्रबंधक कुमकुम अग्रवाल, शारीरिक शिक्षिका विजयलक्ष्मी व जिला क्रीड़ा समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अक्षिता को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed