फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Education drivers met 15 thousand honorarium

शिक्षा प्रेरकों को मिले 15 हजार मानदेय

Tue, 15 Dec 2015 11:06 PM IST
plibhit
plibhit Updated Tue, 15 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरकों ने मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

विज्ञापन

आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षा प्रेरक मंगलवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। शिक्षा प्रेरकों ने कहा कि महंगाई को देखते हुए उन्हें मिल रहा दो हजार रुपये मानदेय काफी कम है जिसे बढ़ाकर 15 हजार रुपये किया जाना चाहिए। इसके अलावा मानदेय का भुगतान शिक्षामित्रों की भांति सीधे बैंक खातों में देने की व्यवस्था की जानी चाहिए। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद शिक्षा प्रेरकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा को सौंपा जिसमें मानदेय ऑनलाइन देने, बकाया मानदेय का एक मुश्त भुगतान कराने, साक्षरता परीक्षा व प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने, लोक शिक्षा केंद्रों पर शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख है। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में हरिनंदन गंगवार, वीरपाल, अवतार सिंह, गायत्री देवी, सत्यपाल, लालता प्रसाद, प्रतिभा कुमारी, श्याम सुंदर, रामनरेश, अरुण कुमार, बबलू, रूपचंद्र, ताराचंद्र, राकेश कुमार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed