फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Educatation department now alerts to appoint female professors

महिला डिग्री कॉलेज में महिला प्राध्यापक नियुक्त करने के लिए अब चेता उच्च शिक्षा विभाग

Tue, 30 Nov 2021 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Educatation department now alerts to appoint female professors
पीलीभीत। एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद उच्च शिक्षा विभाग को महसूस हुआ कि महिला डिग्री कॉलेज में महिला प्राध्यापक होने चाहिए। इस विषय में अब उच्च शिक्षा विभाग गंभीर हुआ है और महिला प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए प्राचार्य से खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है। इस समय कॉलेज में 428 छात्राएं हैं। कॉलेज में 30 अप्रैल 2019 तक महिला प्राचार्य थी। वह सेवानिवृत्त हो गईं। तब से कोई प्राचार्य नहीं है।
विज्ञापन

अब कार्यवाहक प्राचार्य हैं। कार्यवाहक प्राचार्य ने शासन को तथ्यों से अवगत कराया है। महिला कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग में एक महिला प्राध्यापक थी लेकिन वह भी 2019 में सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। अब 2019 से कोई महिला प्राध्यापक नहीं हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी संध्या रानी ने बताया कि महिला कॉलेज में महिला शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शासन को अवगत कराया गया है। पहले असिस्टेंट प्रोफेसर का निलंबन होगा। इसके बाद महिला प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

निदेशक के यहां से कार्रवाई की संस्तुति के साथ प्रस्ताव प्राप्त हो गया है। सोमवार का दिन बैठकों में बीत गया। कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को कार्रवाई के आदेश जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रवण कुमार सिंह, विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश
असिस्टेंट प्रोफेसर की गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रकरण से उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक मैंने अवगत कराया है। शासन को उनके स्तर से अवगत कराया जा चुका है। अब निलंबन की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को आदेश जारी होने के आसार हैं।
- संध्या रानी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed