{"_id":"a5047b23f5133907a160eaf57c71a6d5","slug":"eddie-s-health-the-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी हेल्थ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी हेल्थ ने किया निरीक्षण
Pilibhit
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनीता दत्ता ने सीएमओ कार्यालय समेत महिला व पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडी हेल्थ मंगलवार दोपहर सीएमओ कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और सीएमओ से चल रही योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पुरुष अस्पताल ओपीडी व पोषण पुर्नवास केंद्र का निरीक्षण किया। भर्ती बच्चों के अभिभावकों से मिल सही सुविधाओं के बारे में जानकारी की। महिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण में भर्ती महिला मरीजों से भी बातचीत कर सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने आपरेशन थियेटर, नर्सरी, अल्ट्रासाउंड रूम आदि भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएमएस समेत डॉक्टरों को मरीजों से बेहतर बर्ताव करने व शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला है। अस्पताल में सर्जन डॉक्टरों की कमी है। शासन को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. श्रीओम चौहान, सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा, डॉ. अनीता चौरसिया, डॉ. सीबी चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन