{"_id":"0ee098406de6b58c44bf5139dae2d05a","slug":"eddie-came-to-office-statement-filed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराए बयान
पीलीभीत
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीएचसी में अगस्त माह मेें एक चिकित्सक के आवास में जमीन में दबी मिली दवाई के मामले में शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक, एमओआईसी और चीफ फार्मेसिस्ट ने अपर निदेशक कार्यालय पहुंचकर बयान दर्ज कराए। तीनों लोगों के अलग-अलग बयान दर्ज किए गए।
बताते चलें कि बसपा नेता मुनेंद्र पाल सागर के नेतृत्व मेें सीएचसी पहुंचे बसपाईयों ने सीएचसी परिसर में एक चिकित्सक के आवास में जमीन में दबी दवाई पकड़ी थी। एसडीएम की मौजूदगी में जमीन से खोदी गई कुछ दवाई एक्सपायरी डेट की जबकि कुछ बगैर एक्सपायरी डेट की निकली थीं। एसडीएम ने चिकित्सक का आवास सील कराकर इसकी रिपोर्ट डीएम को दी थी। अपर निदेशक ने इसकी जांच शुरू कर सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र सिंह, एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम और चीफ फार्मेसिस्ट एचए सिद्दीकी को शुक्रवार को बयान देने को अपने कार्यालय में तलब किया था। तीनों लोगों ने एडी कार्यालय पहुंचकर बयान दर्ज कराए। तीनों लोगों के अलग-अलग बयान दर्ज किए गए।