{"_id":"71572a17b8317bf3c1c5417b31979102","slug":"economic-freedom-and-respect-get-muslim-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक स्वतंत्रता और सम्मान हासिल करें मुस्लिम महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक स्वतंत्रता और सम्मान हासिल करें मुस्लिम महिलाएं
पीलीभीत।
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिमा तरन्नुम फातिमा ने कहा कि इस्लाम ने औरतों के अधिकारों की रक्षा के लिए उन्हें अपने माता-पिता की विरासत में बराबर का हक दिया है, ताकि वह भी अन्य लोगों की तरह आर्थिक स्वतंत्रता और सम्मान प्राप्त कर सकें।
वह रविवार को दरगाह शाहजी मियां से संबद्ध फैजाने शेरिया महिला अरेबिक कॉलेज के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम के उदय से पूर्व पूरी दुनिया में महिलाओं की सामाजिक स्थिति काफी दयनीय थी। पुत्रियों को जन्म के समय ही जमीन में दफना दिया जाता था। उन्होंने महिलाओं से नमाज, रोजा, हज, जमात का पालन करने की अपील की और अनावश्यक खर्चों से बचने का आह्वान किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कुरान की तिलावत से हुआ। छात्रा अनम, शैबी, नाजिश, सना आदि ने नात और मनकबत पेश की। इसके अलावा आलिमा आलिया नूरी, महनाज बी, तौसीफ जहां सना नूरी हुमा बी ने भी महिलाओं से इस्लामिक जीवन गुजारने का आह्वान किया। समापन पर समाज की तरक्की की दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन
कॉलेज के संचालक मौलाना अरशद मियां शेरी ने बताया कि छह अप्रैल को भारतीय कांफ्रेंस होगी। इसमें दूरदराज के इस्लामी विद्वान शिरकत करेंगे।