फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eco car caught fire at Naugwan crossing in Pilibhit

Pilibhit News: नौगवां चौराहे पर आग का गोला बनी ईको, घटना के बाद चालक फरार

Wed, 04 Dec 2024 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 05:21 PM IST
सार

पीलीभीत के नौगवां चौराहे पर बुधवार सुबह नौ बजे सड़क पर खड़ी ईको गाड़ी में अचानक आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। 

विज्ञापन
Eco car caught fire at Naugwan crossing in Pilibhit
ईको गाड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के नौगवां चौराहे के निकट बुधवार सुबह अज्ञात कारणों से ईको गाड़ी में आग लग गई। सड़क पर आग की लपटें देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम आग लगने की वजह तलाश रही है। ईको गाड़ी में एलपीजी किट लगी होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


शहर के सनुगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत नौगवां चौराहे से एकता नगर पार्क आने वाले मार्ग पर एक ईको गाड़ी खड़ा था। चालक भी गाड़ी में सवार था। इस दौरान अचानक गाड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें देख चालक भाग गया। आग देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। 
विज्ञापन


बरेली हादसा: गूगल मैप पर आंख बंदकर न करें भरोसा, 10 दिन के अंदर हुई दूसरी घटना; बरतें ये सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह आग का गोला बन गई। चर्चा रही कि गाड़ी में गैस रिफिलिंग करते समय हादसा हुआ, हालांकि उसके प्रमाण नहीं मिल सके। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वाहन नंबर के आधार पर चालक और मालिक की तलाश कराई जा रही है।

खोखे में लगी आग, 50 हजार का नुकसान
शहर में सुनगढ़ी थाने से डिग्री कॉलेज चौराहे जाने वाले मार्ग पर रामा इंटर कॉलेज के आगे मैरिज लान के सामने रखे पान के खोखे में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान और कुछ नकदी जल गई। सूचना पर पहुंचे दुकानदार कृष्णपाल ने बताया कि आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि दुकान में बिजली कनेक्शन नहीं है तो शॉर्ट सर्किट से आग लगने का सवाल ही नहीं। किसी अराजकतत्व ने खोखे में आग लगाई है। बताया कि कुछ समय पहले पड़ोस में रखे एक अन्य खोखे में भी इसी तरह आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed