फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   E-rickshaw overturned after hitting an electric pole, six children injured

Pilibhit News: बिजली के खंभे से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, छह बच्चे हुए घायल

Fri, 22 Aug 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 22 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after hitting an electric pole, six children injured
बरखेड़ा। स्कूल से बच्चों को घर ले जा रहा ई-रिक्शा बरखेड़ा थाना क्षेत्र में भोपतपुर के पास बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार गांव अमखेड़ा लखनऊ निवासी छह बच्चे घायल हो गए। सभी को बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बच्चे कक्षा एक, दो और प्ले ग्रुप में पढ़ते हैं। ई-रिक्शा में कुल नौ बच्चे सवार थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कस्बे में स्थित किंडर गार्डन स्कूल में छुट्टी के बाद ई-रिक्शा चालक बच्चों को घर छोड़ने गांव अमखेड़ा लखनऊ जा रहा था। गांव भोपतपुर में चालक नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गया। बताया जा रहा है कि टकराने के बाद ई-रिक्शा पलट भी गया। हादसे से ई-रिक्शा में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। माही, अल्तमस, अरहान, अनस, हुमेरा, नुरे हिरा गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने आननफानन में बच्चों को सीएचसी पहुंचाया। सूचना पाकर बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक अनुज भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र में भ्रमण कर रहीं पीटीओ बर्डिश चतुर्वेदी भी सूचना मिलते ही दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं। पीटीओ ने बताया कि स्कूल में चल रहे सभी डग्गामार वाहनों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडेय ने बताया कि सभी स्कूलों की शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जांच कराकर इस तरह की अनियमितता बरतने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि जांच चल रही हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed