फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Durga puja to begin today

न्यूरिया बंगाली कालोनी व गजरौला में आज से शुरू होगी दुर्गा पूजा  

Mon, 25 Sep 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Mon, 25 Sep 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Durga puja to begin today
Durga
नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में ग्रामीण अंचलों में होने वाले दुर्गा पूजा मेलों की तैयारियां लगभग अंतिम दौर में है। खासकर बंगाली बाहुल्य इलाकों में दुर्गा पूजा को खासा महत्व होता है।  
विज्ञापन

न्यूरिया की बंगाली कालोनी में इस वर्ष भी शारदीय दुर्गा पूजा का महोत्सव का शुभारंभ 26 सितंबर से होगा। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि शारदीय दुर्गा पूजा इस बार मंगलवार से शुरू होगी। इस बार रुद्रपुर से आए मूर्ति कलाकारों ने मां दुर्गा, भगवान गणेश, कार्तिक व माता लक्ष्मी आदि की मूर्तियों बनाई गई हैं। इस दौरान मेला भी लगेगा। महोत्सव में प्रत्येक रात्रि बंगला नाटक का आयोजन किया जाएगा। मालूम हो कि इस महोत्सव में टनकपुर, वनबसा, खटीमा, सितारगंज, शक्तिफार्म, माला कालोनी, कानपुर, खरगापुर, मझोला, जोशी कालोनी आदि से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। 
विज्ञापन

गजरौला में नवरात्र पर्व को लेकर यहां भी देवी भक्तों में खासा उत्साह देखा रहा है। कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होने वाले दुर्गा पूजा मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई। मेला कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल व मेला प्रभारी बादल राय ने बताया कि दुर्गा पूजा मेला सितंबर से एक अक्तूबर तक चलेगा। इसमें बाहर से आए कलाकार नाटक का मंचन करेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में पहली बार राष्ट्रीय दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें पंजाब ,हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के अलावा प्रदेश के महिला व पुरुष पहलवान शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed