{"_id":"5a3801304f1c1bca678c2533","slug":"due-to-the-traffic-on-the-tanakpur-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर हाईवे पर लगा जाम, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर हाईवे पर लगा जाम, राहगीर परेशान
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
jaam
- फोटो : amar ujala
गौहनिया से छतरी चौराहा तक लगी वाहनों की कतार
चीनी मिल की शुरूआत से चली आ रही टनकपुर हाईवे पर जाम की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सोमवार दोपहर तीन बजे एक बार फिर हाईवे पर जाम लग गया। गौहनिया से छतरी चौराहा तक वाहनों की कतार लग गई। आधा घंटे तक जाम में फंसकर राहगीर परेशान होते रहे।
गन्ना लदे वाहनों की शहर में इंट्री का कोई समय नहीं है। मनमाफिक तरीके से वाहनों का प्रवेश कराया जा रहा है। इसको लेकर नवंबर माह में एसपी कलानिधि नैथानी की सख्ती के बाद कुछ दिन हालात सुधरे, लेकिन अब अफसरों की निगाह हटते ही दुबारा हालात जस के तस बनने लगे हैं। जाम की जद में गौहनिया चौराहा के आसपास का टनकपुर हाईवे का इलाका रहता है। सोमवार दोपहर तीन बजे गन्ना वाहनों का प्रवेश होते ही एक बार फिर जाम के हालात बन गए। गौहनिया चौराहा पर पहुंचते ही राहगीर फंसकर रह गए। खास बात रही कि यातायात पुलिस के सिपाही सिर्फ चौराहा पर व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश करते रहे। उधर, कचहरी रोड, माधोटांडा रोड व छतरी चौराहा तक वाहनों की कतार लगी रही। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। टीएसआई को इसके लिए सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।