फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to the decrease in the water level of Sharda, waterlogging in the populated area has ended, but there is a problem of swamp in the houses

Pilibhit News: फौजी की इलाज के दौरान मौत, सैनिक सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Sun, 24 Aug 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Due to the decrease in the water level of Sharda, waterlogging in the populated area has ended, but there is a problem of swamp in the houses
मृतक फौजी छोटे लाल
अमरिया। तहसील क्षेत्र के बरादुनवा गांव के बेटे और राजपूत रेजीमेंट के इलेक्ट्रिक विंग में तैनात फौजी छोटे लाल (40) पुत्र ईश्वरी प्रसाद का लंबी बीमारी से जूझते हुए दिल्ली में निधन हो गया। शनिवार देर रात छोटे लाल ने सैनिक अस्पताल में अंतिम सांस ली। रविवार को जब उनका पार्थिव शरीर सैनिक वाहन से अमरिया पहुंचा तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सेना की टुकड़ी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

छोटे लाल वर्ष 2005 में सेना में भर्ती हुए थे। पहली तैनाती जम्मू-कश्मीर में मिली थी। वर्ष 2012 में उन्हें ट्यूमर की समस्या हो गई थी। अब तक तीन ऑपरेशन हो चुके थे। तबीयत बिगड़ने पर बीती 23 जुलाई को उन्हें दिल्ली के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

गांव लाए गए उनके शव के अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। बरादुनवा के ग्राम प्रधान मोहम्मद अकरम ने बताया कि छोटे लाल बेहद सरल और नेकदिल इंसान थे। इस दौरान अमरिया के तहसीलदार, प्रशिक्षु आईपीएस नताशा गोयल आदि मौजूद रहीं। मृतक छोटे लाल दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके निधन से पत्नी सरिता, 15 वर्षीय बेटी प्रज्ञा, 12 वर्षीय पलक और 10 वर्षीय बेटा योगेश का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चे दिल्ली में पढ़ाई कर रहे हैं। गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed