फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to pruning of branches, power supply was disrupted for one hour

Pilibhit News: टहनियों की छंटाई के चलते एक घंटा आपूर्ति रही गुल

Sun, 24 Aug 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Due to pruning of branches, power supply was disrupted for one hour
पीलीभीत। शहर की ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास बिजली लाइन पर टहनियों की छंटाई का काम किया गया। इससे इलाके की आपूर्ति करीब एक घंटा गुल रही। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

रविवार को शहर के 33 केवीए नकटादाना फीडर की बिजली लाइन पर आई टहनियों की छंटाई का काम किया गया। इससे इस लाइन से जुड़े करीब दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे के बाद यहां की आपूर्ति सुचारु की जा सकी। वहीं शहर की अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, रामबिहार, मधुवन कॉलोनी, राजीव कॉलोनी आदि इलाकों में कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान होते रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि पेड़ों की छंटाई कराई गई थी, जिसके चलते वहां आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed