फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dry water ponds will Brwaya

सूखे तालाबों में भरवाया जाएगा पानी

Wed, 27 May 2015 11:01 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Wed, 27 May 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Dry water ponds will Brwaya
ब्लाक सभागार मेें बुधवार को हुई बीडीसी की हंगामेदार बैठक में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 50 नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने व सूखे तालाबों में पानी भरवाने समेत सात महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई। जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया गया। बैठक में चार मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ, जिसके कारण बैठक की कार्रवाई कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। ब्लाक प्रमुख ने हस्तक्षेप कर हंगामा खत्म कराया, तब कहीं जाकर बैठक की कार्यवाही पुन: शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख तारावती गंगवार ने और संचालन बीडीओ सीके श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

बैठक में ये प्रस्ताव हुए पास-
- वंचित इलाकों में 50 नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने।
- खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप सही कराने।
- खराब पड़े राजकीय नलकूप सही कराने।
- भीषण गर्मी से सूख चुके तालाबों में पानी भरवाने।
- कब्रिस्तानों की चाहरदीवारी बनवाने।
- बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों की डीएम से शिकायत करने।
- वंचित इलाकों में खड़ंजा बिछवाने।
इन मुद्दों को  लेकर हुआ हंगामा-
- बुलाए गए सभी विभागों के अधिकारियों के न आने पर।
- कब्रिस्तान की चाहरदीवारी न बनवाए जाने पर।
- खराब नलकूप सही न कराए जाने पर।
- खराब इंडिया मार्का हैंडपंप न सही कराए जाने पर।
बैठक में इन विभागों के प्रतिनिधि थे मौजूद-
-विकास, पंचायत, बाल विकास परियोजना, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, जल निगम, पशु पालन, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा।
इन विभागों के प्रतिनिधि रहे नदारद-
- गन्ना, राजस्व, मंडी, पुलिस, चीनी मिल, नलकूप, वन, बेसिक शिक्षा, निबंधन, श्रम, आपूर्ति, बिजली, बांट माप, सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed