फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drains could not be repaired even in a week, traffic on station road came to a halt

Pilibhit News: हफ्ते भर में भी नहीं जुड़ सके नाले, स्टेशन मार्ग पर आवागमन ठप

Fri, 11 Apr 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Drains could not be repaired even in a week, traffic on station road came to a halt
पीलीभीत। छतरी चौराहे से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर चल रहा नालों को आपस में जोड़ने का काम एक सप्ताह बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इस वजह से स्टेशन मार्ग पर आवागमन ठप है। लोग इधर-उधर चक्कर काटकर स्टेशन पहुंच रहे हैं। दो-तीन दिन में काम पूरा कराने का दावा करने वाले नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी भी आमजन की दिक्कतों से बेपरवाह हैं। वल्लभनगर कॉलोनी की एक गली में भी नालों के जोड़ने के कार्य की वजह से वाहनों की आवाजाही थमी है।
विज्ञापन

शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने मार्च 2024 में नौ करोड़ की लागत से नालों का निर्माण शुरू कराया था। एक वर्ष के बाद भी कई नाले अधूरे पड़े हैं। कई नालों को अभी आपस में जोड़ने का कार्य चल रहा है। करीब एक सप्ताह पहले छतरी चौराहे से गुजरने वाले नाले को जोड़ने के नाम पर स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर नगर पालिका ने गड्ढा खुदवाया था। इससे स्टेशन मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। नगरपालिका ने दो-तीन दिन में कार्य पूरा करने की बात कही, लेकिन एक सप्ताह बाद भी काम अधूरा है।
विज्ञापन




वल्लभ नगर कॉलोनी के बैंक प्रबंधकों वाली गली में भी नालों को आपस में जोड़ने के कार्य की वजह से आवागमन बाधित है। पैदल राहगीर ही यहां से आवाजाही कर पा रहे हैं। गली में गंदा पानी भी जमा हो गया है। कॉलोनी में रहने वालों को मौर्य मार्केट होकर निकलना पड़ रहा है। डिग्री कॉलेज व एकता सरोवर के पास नाला निर्माण का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों के इंटरकनेक्शन के लिए ठेकेदाराें को निश्चित अवधि में कार्य समाप्त करने की अंतिम चेतावनी दी जा चुकी है। अगर समय से निर्माण कार्य पूरा नही किया गया तो ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।- आशुतोष गुप्ता, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed