{"_id":"64ef8159b4f23953480df1b6","slug":"drain-water-started-flowing-on-the-road-in-chandia-hazara-traffic-affected-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3456-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चंदिया हजारा में सड़क पर बहने लगा नाले का पानी, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चंदिया हजारा में सड़क पर बहने लगा नाले का पानी, आवागमन प्रभावित
Wed, 30 Aug 2023 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के बीच सड़क पर भरा पानी । संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी के रुख बदलने पर चंदिया हजारा और आसपास गांवोंं के लोगों को मिली राहत अब गांव के समीप बह रही नदी की धार के नाले में गिरने से काफूर हो गई है। नाले का पानी गांव चंदिया हजारा-राहुलनगर-कॉलोनी नंबर छह के रास्ते पर बह रहा है। इससे आवागमन प्रभावित हो गया है।
शारदा नदी का रुख बदलने पर लोगों ने बाढ़ और कटान से थमने पर राहत की सांस ली, लेकिन गांव चंदिया हजारा के समीप बह रही नदी की हल्की धार का पानी गांव चंदिया हजारा से राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह की ओर होते हुए शारदा नदी में गिरने वाले नाला में मिल गया है। इससे नाला उफना गया है।
नाले का पानी चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलोनी नंबर छह के रास्ते पर बहने लगा है। लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। इस सड़क से प्रतिदिन पांच-छह सौ लोगों का आवागमन होता है। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि सड़क पर नाले का पानी बहने की जानकारी अफसरों को दी गई है।