फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drain chokes, heaps of garbage.. Sherpur turned ugly

नाले चोक, कूड़े के जगह-जगह ढेर....बदसूरत हो गई शेरपुर की सूरत

Wed, 27 Apr 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Drain chokes, heaps of garbage.. Sherpur turned ugly
शेरपुर कलां में नाली के आसपास फैली गंदगी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर और कस्बों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई पर काफी जोर दिया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कितना काम हो रहा इसका नमूना शेरपुर कलां में देखा जा सका है। यहां के मुख्य नाले चोक हैं, जगह- जगह कूड़े ढेेर लगे हैं। ऐसे में जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण शेरपुर कलां बदसूरत हो गया है। लोगों ने कई बार प्रधान से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गंदगी को लेकर लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन

शेरपुर के लोग कई बार साफ सफाई को लेकर ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद नालों की सफाई नहीं कराई गई। जगह-जगह नाले चोक हो चुके हैं। गंदगी होने से क्षेत्र में संक्रमण फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। इन दिनों संचारी रोग सप्ताह भी मनाया जा रहा, लेकिन सिस्टम से जुड़े लोग ही योजना का पलीता लगा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व सचिव से शिकायत करो तो वह बहानेबाजी कर देते हैं।
विज्ञापन

नालों की सफाई को कार्य योजना में डाल दिया गया है। अभी बजट पास नहीं हुआ है। बजट पास होते ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
-तकी खां, प्रधानपति
ग्राम सचिव की लापरवाही के कारण गांव के ये हालात हैं। सचिव गांव नहीं आते इसलिए उनको यहां के हालात के बारे में ठीक से नहीं पता। नालों की जल्द सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद खां, ग्राम पंचायत सदस्य
कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया, लेकिन वह बहानेबाजी कर देते हैं। गांव के नालों का बुरा हाल है। सड़क पर कूड़े के ढेर लगे हैं। समय पर साफ सफाई नहीं होती।
- एहतेशाम रजा खां, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed