फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ???????DPRO death

डीपीआरओ राजकुमार का हार्टअटैक से निधन

Fri, 02 Oct 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
???????DPRO death
डीपीआरओ राजकुमार का फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिला पंचायत राज अधिकारी राजकुमार का बृहस्पतिवार सुबह हृदयगति रुकने से निधन हो गया। देर रात तबीयत खराब होने पर उन्हें करीब डेढ़ बजे शहर के एक निजी अस्पताल में दिखाया गया था। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया था। बरेली ले जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। डीपीआरओ के निधन की सूचना पर कलक्ट्रेट और विकास भवन में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

बरेली के कर्मचारी नगर निवासी राजकुमार को इसी साल चार जुलाई को शासन से डीपीआरओ पद पर तैनाती मिली थी। उनकी छवि सुलझे और शांत अफसर की थी। वह प्रशासनिक मीटिंग या अपने दफ्तर में बातचीत कम ही करते थे। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर जय टॉकीज के पास एक मकान में अकेले रहते थे। उनके पत्नी और तीन बच्चे बरेली स्थित आवास में रहते हैं। बरेली में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों ने डीपीआरओ के अचानक निधन पर शोक जताया। कई कर्मचारी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने बरेली भी गए। कलक्ट्रेट और विकास भवन में सन्नाटा पसरा रहा। पंचायत राज विभाग का दफ्तर और गली सूनी पड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed