फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dowry harassment report filed on CO's instructions

Pilibhit News: सीओ के निर्देश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 29 Sep 2024 09:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment report filed on CO's instructions
बीसलपुर। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर ग्रंट निवासी समरपाल सिंह की पुत्री विमलेश कुमारी ने बताया कि उनका विवाह पांच वर्ष पूर्व शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव महमूदापुर निवासी साबेश सिंह से हुआ था। वर पक्ष ने विवाह में मिले दहेज को कम बताते हुए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने इस बीच कई बार उसको कमरे मेंं बंद कर पीटा और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर जिंदा जलाने की धमकी दी।
इस बीच दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास हुए, लेकिन सभी विफल साबित हुए। वर पक्ष ने एक सप्ताह पूर्व मारपीट कर और उसका सारा जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। घटना के बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी। कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की।
विज्ञापन

इसके बाद उसने सीओ डॉ. प्रतीक दहिया को इस संबंंध में प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि सीओ के निर्देश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में विमलेश कुमारी के पति साबेश सिंह, सास किरन सिंह, ननद शिवानी सिंह,और देवर अभिषेक सिंह को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed