फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dogs bit one lakh people in three years

Pilibhit News: कुत्तों ने तीन साल में एक लाख लोगों को काटा

Wed, 20 Aug 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 20 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dogs bit one lakh people in three years
करन सिंह चौहान
विज्ञापन

पीलीभीत। कुत्ता, बिल्ली और बंदरों के व्यवहार में बदलाव की स्थिति चिंताजनक है। पालतू और वफादार कहे जाने वाले कुत्तों ने पिछले तीन वर्षों में एक लाख से अधिक लोगों पर हमला किया। कुत्तों के काटने का आंकड़ा साल दर साल बढ़ रहा है। वहीं बिल्ली, बंदर व अन्य जानवर भी इंसानों पर हमला करने से पीछे नही रह गए।
वर्ष 2024 में बरखेड़ा ब्लॉक में बंदरों के हमले की घटनाएं काफी अधिक रहीं। इन आंकड़ों को देखकर भी पशुपालन, नगर निकाय व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन


जंगलों से घिरे पीलीभीत में जानवरों का आतंक है। वैसे तो कुत्ते इंसानों के लिए वफादार होते हैं, लेकिन गर्मी व बरसात के मौसम में व्यवहार परिवर्तन के चलते बीते तीन वर्ष मेंं विभागीय आंकड़ों में कुत्तों ने एक लाख एक हजार 424 लोगों को काटा। यह काफी चिंताजनक है। साल 2023 में 25,204 लोगो पर कुत्तों ने हमला किया। इसमें सर्वाधिक हमले पीलीभीत में हुए। वर्ष 2024 में 55,721 लोगों पर कुत्तों ने हमला किया। बरखेड़ा ब्लॉक में ही 31,544 मामले दर्ज किए गए। वहीं 2025 में अब तक 20,499 लोगों पर कुत्ताें ने हमला किया है। इस वर्ष में अभी चार माह का समय शेष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्ली और बंदरों का निशाना बने 40 हजार लोग
कुत्तों के साथ बिल्ली और बंदर भी लोगों पर हमला करने में पीछे नहीं रहे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार तीन वर्ष में बिल्ली ने जिले में 8,995 लोगों पर हमले किए। बंदरों का व्यवहार सिर्फ घूरने तक ही सीमित नहीं रहा। बीते तीन वर्षो में 32,715 मामले बंदरों के काटने पर संस्थागत टीके लगवाने के सामने आए हैं। इसमें 2024 में 19,212 बंदरों के काटने के मामले सिर्फ बरखेड़ा ब्लॉक में दर्ज किए गए। जिले में अन्य जानवर की ओर से इंसानों पर हमले के 3,330 केस दर्ज किए गए हैं।

जिले में 119 लोगों पर रोज हमला कर रहे कुत्ते
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में कुत्ते 119 लोगों पर रोजाना हमला कर रहे हैं। जिम्मेदार हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। जिले में बिल्लियों को भी इंसानों का खौफ नही रह गया है, बल्कि और ज्यादा हमलावर हो गई हैं। बंदराें का आतंक तो इतना है कि कई लोग छत से गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed