फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Do Shraddha with devotion, ancestors will be happy

Pilibhit News: श्रद्धा से करिए श्राद्ध, खुश होंगे पितृ

Sun, 07 Sep 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 07 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Do Shraddha with devotion, ancestors will be happy
पीलीभीत। पितृ (पूर्वजों) की आराधना और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए पितृपक्ष की शुरुआत रविवार से हो रही है। लोग तिथियों के अनुसार से पितृपक्ष के सभी 15 दिन अपने-अपने पूर्वजों को नमन करेंगे।
विज्ञापन


पितृपक्ष में पूर्वजों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का महत्व है। यशवंतरी देवी मंदिर के पुजारी पंडित राजेश बाजपेई ने बताया कि पितृ पक्ष सात सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगा। पितृपक्ष में किए गए दान-पुण्य और तर्पण से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं। यह भी बताया कि इस बार पितृपक्ष में एक विशेष बात है। पूर्णिमा और अमावस्या में ग्रहण है। पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण और अमावस्या को सूर्यग्रहण होगा।
विज्ञापन


पंडित राजेश ने बताया कि पितृपक्ष में रोज सुबह स्नान करने के बाद दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल में काला तिल मिलाकर तर्पण करना चाहिए। श्राद्ध के दिन किसी ब्राह्मण को घर पर बुलाकर भोजन कराना शुभ माना जाता है। भोजन में खीर, पूड़ी, और उनकी पसंद की अन्य चीजें शामिल करनी चाहिए। श्राद्ध के बाद जरूरतमंदों को क्षमतानुसार दान देना चाहिए। पितृ पक्ष के 15 दिनों तक घर में सात्विक भोजन ही बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed