फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Do not spray chemical medicines in case of red rot disease.

Pilibhit News: लाल सड़न रोग होने पर न करें रासायनिक दवाओं का छिड़काव

Thu, 21 Sep 2023 11:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Do not spray chemical medicines in case of red rot disease.
किसान गोष्ठी में जानकारी देते अ​धिकारी । संवाद
किसान गोष्ठी में किसानों को दी गई फसलों की बीमारी और रोकथाम की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। इफको द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों से फसल अवशेष न जलाने का आह्वान किया गया। अवशेष जलाने से होने वाली दिक्कत को लेकर जागरूक किया गया। इसके अलावा अन्य कई जानकारी दी गईं। लाल सड़न रोग होने पर फसलों में रसायन का प्रयोग न करने की अपील भी की गई।
सहकारी गन्ना विकास समिति में आयोजित गोष्ठी में उप निदेशक कृषि डॉ. संतोष ने बताया कि किसान अपने खेतों में फसल अवशेष कदापि न जलाएं। फसल अवशेष जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और इससे श्वांस की बीमारियां फैलती हैं। लाभदायक जीवाणु नष्ट हो जाते हैं तथा जमीन की सेहत पर विपरीत असर पड़ता है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने गन्ने में रेड रॉट (लाल सड़न) की समस्या को लेकर जानकारी दी। कहा जिन खेतों में रेड रॉट की बीमारी लग गई है उनमें अनावश्यक रूप से रसायनिक दवाओं का छिड़काव न करें। इस बीमारी से बचाव के लिए स्वस्थ एवं रोग रहित बीज की बुआई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इफको के जिला प्रबंधक बृजवीर ने गन्ना किसानों को नैनो यूरिया (तरल) एवं नैनो डीएपी के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राम भद्र द्विवेदी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मझोला ने भी किसानों को समसामयिक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed