{"_id":"0f474865b92b91cb23108331cb6162fe","slug":"do-not-purchase-paddy-at-18-the-center-charges-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद न करने पर 18 केंद्र प्रभारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद न करने पर 18 केंद्र प्रभारियों को नोटिस
Pilibhit
Updated Fri, 23 Oct 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
जिले में अभी 18 केंद्रों पर सरकारी धान खरीद शुरू नहीं हुई है। इस पर डिप्टी आरएमओ ने खरीद शुरू न करने वाले केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जिले मेें पहली अक्तूबर से सरकारी धान खरीद शुरू करने को 90 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। हालांकि प्रारंभ के 15 दिन में मात्र एक दो केन्द्र पर ही खरीद हो सकी थी। जिले में पांच खरीद एजेंसियों के 18 क्रय केंद्र अभी भी ऐसे हैं जिनपर अभी तक धान खरीद नहीं हो रही है।
विज्ञापन
धान खरीद की समीक्षा में इसकी जानकारी होने पर डिप्टी आरएमओ ने नाराजगी व्यक्त की है। खरीद शुरू न करने वाले केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही अविलंब खरीद शुरू करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी आरएमओ सुरेश यादव ने बताया कि तीन दिन में खरीद शुरू न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर नहीं शुरू हुई धान खरीद
क्रम संस्था केंद्र
1. पीसीएफ निमाजडांडी, नवदिया रोहतनिया,
कल्यानपुर, ककरौआ, मधवापुर,
खांडेपुर, कटैइया, डगा, बरसिया
2. एनसीसीएफ बीसलपुर मंडी, नवदिया सुंदरपुर,
3. एफसीआई बाजारगंज, कबीरपुर, अकबरपुर
4. केके निगम गोपालपुर
5. नाकाफ खांडेपुर, भायपुर