फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DNA samples for the victim and the newborn in case of emergency delivery

Pilibhit News: इमरजेंसी में हुए प्रसव मामले में पीड़िता और नवजात के लिए डीएनए सैंपल

Sun, 31 May 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
DNA samples for the victim and the newborn in case of emergency delivery
पीलीभीत। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के शौचालय में किशोरी के प्रसव के मामले में डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में जिला महिला अस्पताल में पीड़िता और नवजात के रक्त नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) मुरादाबाद भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट विवेचना में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित होगी।
विज्ञापन

मामला 22 फरवरी का है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को पेट में दर्द और ब्लीडिंग की शिकायत होने पर परिजन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान किशोरी शौचालय गई, जहां उसे प्रसव हो गया और उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

अस्पताल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों की मदद से किशोरी और नवजात को बाहर निकाला गया। इसके बाद नवजात को आईसीयू व किशोरी को उपचार के लिए महिला अस्पताल भेजा गया था। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर 20 अप्रैल को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम कोतवाली द्वारा की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़िता के न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीर मानते हुए न्यायालय ने पीड़िता और नवजात का डीएनए परीक्षण कराने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पीड़िता और नवजात को लेकर शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल पहुंचे, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में दोनों के रक्त नमूने लिए गए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, डीएनए सैंपलिंग की पूरी प्रक्रिया करीब दो घंटे तक चली। नमूनों को सुरक्षित तरीके से सील कर जांच के लिए एफएसएल मुरादाबाद भेजने की तैयारी की गई है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद उसे पुलिस विवेचना का हिस्सा बनाया जाएगा।

सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अस्पताल प्रशासन को डीएनए सैंपलिंग की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए थे, इसी के तहत जांच की प्रक्रिया पूरी कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed