{"_id":"d4e55b47e9ff3aca4df2283788c6667f","slug":"dm-to-inspect-dams-and-rivers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना प्रदर्शन व ज्ञापनों के नाम रहा मंगलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना प्रदर्शन व ज्ञापनों के नाम रहा मंगलवार
Pilibhit
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मंगलवार को दिन धरना-प्रदर्शन व ज्ञापनों के नाम रहा। प्रेरक संगठन व छात्र संगठनों ने अपनी अपनी मांगों का लेकर धरना देकर ज्ञापन सौंपे। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व समाजवादी छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर उपाधि महाविद्यालय के चीफ प्राक्टर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
प्रवेश में धांधली के विरोध में छात्र संगठनों ने धरना
भारतीय छात्र परिषद समेत अन्य छात्र संगठनों व छात्र नेताओं ने मंगलवार को उपाधि महाविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए नेहरू ऊर्जा उद्यान में धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि बीकाम व बीएससी की अंतिम 13 सीटों पर फर्जी तरीके से प्रवेश किए गए हैं। ज्ञापन में प्राचार्य व प्रवेश अधिकारी डॉ. विनय गर्ग, डॉ. विनय गुप्ता को निलंबित करने, फर्जी प्रवेशों को निरस्त कर दोबारा मेरिट बनाने व बीकॉम में हुए सभी प्रवेशों को निरस्त कर नियमावली के मुताबिक प्रवेश लेने की मांग की गई। धरना देने वालों में भाछाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह चौहान, छात्र नेता हरगोविंद गंगवार, छात्र युवा संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष देवदत्त वर्मा, लवी गंगवार, लोकेश गंगवार, नरेंद्र गोस्वामी, शशांक गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रेरकों ने मांगों को लेकर बीआरसी पर दिया धरना
प्रेरक एकता कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रेरकों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बीआरसी मरौरी परिसर में धरना दिया। इस दौरान प्रेरकों ने बीएसए को संबोधित ज्ञापन प्रभारी बीएसए को सौंपा। ज्ञापन में निदेशालय से प्राप्त शिक्षण सामग्री की धनराशि का आवंटन करने, मानदेय दस गुना करने, प्रेरकों का समायोजन सहायक अध्यापक पद पर करने की मांग की गई। प्रेरकों ने मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को पोस्टकार्ड भी भेजे। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, सुरेश कुमार, अतीक, पिंकी रानी, मनोहर, ममता, श्रीराम, श्यामबिहारी, राजेंद्र, मायादेवी, चंद्रकली, मीना, गीता, मिथलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
एबीवीपी ने ज्ञापन सौंप की सीटें बढ़ाने की मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने उपाधि महाविद्यालय में मंगलवार को कुलपति को संबोधित ज्ञापन चीफ प्रॉक्टर को सौंपा। ज्ञापन में बीए में गृहविज्ञान, कला विषय, एमए में इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, बीएससी में गृहविज्ञान विषय बढ़ाने, विलंब शुल्क का निर्धारण करने, बीए कक्षाओं में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने, सायंकालीन कक्षाओं का संचालन आदि कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक जीतू सूर्या, नगर मंत्री लवी गंगवार, रुपेंद्र गंगवार, अतुल, विकास, अवधेश, राजू मौर्या आदि शामिल रहे।
सछास कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर को सौंपा ज्ञापन
समाजवादी छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने उपाधि महाविद्यालय में प्राचार्य को संबोधित ज्ञापन चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में महाविद्यालय में अराजक तत्वों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने, छात्राओं की सुरक्षा को महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था कराने, परिचय पत्रों का वितरण शीघ्र कराने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहम्मद नदीम खान, रेहान अल्वी, सचिन यादव, सुनील गंगवार, सुमित, शिवम कश्यप, शिवराम सक्सेना, प्रेमपाल, दिलशाद आदि शामिल रहे।