{"_id":"e2bd5ed530025b2848b72763ae73374c","slug":"dm-to-inspect-dams-and-rivers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया डैम और नदियों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया डैम और नदियों का निरीक्षण
Pilibhit
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मासूम अली सरवर ने मंगलवार को जिले में बाढ़ से तबाही मचाने वाली देवहा और शारदा नदियों का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूनीडाम व शारदा सागर को देखा। उन्होंने क्षेत्र को बाढ़ से बचाव को स्पर एवं बल्ला कटर बनाने के निर्देश बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिन्हाज अहमद को दिए।
विज्ञापन
डीएम सुबह कार्यालय में जनसमस्याएं सुनने के बाद बाढ़ खंड व शारदा सागर के अधीशासी अभियंताओं के अमरिया क्षेत्र में देवहा नदी पर बने ड्यूनीडाम पहुंचे और उसकी स्थिति और देवहा में पानी की स्थिति को देखा व अभियंताओं से जानकारी ली। इसके बाद वह उत्तराखंड के बनवसा होते हुए इंडो नेपाल सीमा पर बह रही शारदा नदी देखने पहुंचे। सबसे पहले वह शारदा सागर डैम पहुंचे।
विज्ञापन
नगरिया कट पर एसएसबी की चौकी पहुंचकर शारदा सागर के अधिशासी अभियंता जीवनराम यादव से डैम और इससे जुड़े जंगल की जानकारी ली। इसके बाद डीएम शारदा नदी के नगरिया खुर्द में बने मार्जिनल बांध को देखने पहुंचे। यहां उन्होंने स्पर नंबर चार व पांच के बीच दौरा कर स्थिति देखी और कटान की संभावना को देखते हुए बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता से बीच में एक छोटा स्पर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद ढकिया महाराजपुर में स्पर नंबर छह की स्थिति देखी और इसकी अपस्ट्रीम में हुए कटान की जानकारी ली।
विज्ञापन
यहां से डीएम नौजल्हा नकटा पहुंचे जहां प्रधान विमल गोलदार ने उन्हें बताया कि नदी में बनाए गए बेडबार के कारण ही गांव सुरक्षित हैं वरना पिछली बाढ़ में यहां बड़ी तबाही हो सकती थी। इस पर डीएम ने यहां एक और बेडबार बनवाने के निर्देश दिए। डीएम ने क्षेत्रवासियों को बताया कि बाढ़ से बचाव को हर संभव इंतजाम किए जाएंगे। धन की कमी आड़े नहीं आएंगी। उनके साथ शारदा सागर और बाढ़ के अधिशासी अभियंता सहित कई अभियंता भी थे।