फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM tested the quality of education by having children read in schools

Pilibhit News: डीएम ने स्कूलों में बच्चों से पढ़वाकर परखी शिक्षा की गुणवत्ता

Sun, 18 Oct 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 18 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
DM tested the quality of education by having children read in schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमरिया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को अमरिया तहसील क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बारातबोझ और राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से किताबें पढ़वाकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। साथ ही विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
कंपोजिट विद्यालय बारातबोझ में डीएम ने छात्र-छात्राओं से किताबें पढ़वाकर उनके शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। कक्षा नौ के छात्र मुनाजिर हुसैन से मतदान संबंधी सवाल भी पूछे। उन्होंने मौजूद ग्राम प्रधान से विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पठन-पाठन को सुचारु बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह को विद्यालय में एक शिक्षक नियुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया का निरीक्षण किया। यहां कक्षा 10 की छात्राओं सुरभि, उमरा और नैंसी गुप्ता से प्रोजेक्टर और किताबों के माध्यम से पढ़वाकर शिक्षा का स्तर परखा। उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं और मल्टीपरपज हॉल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा करने और भवनों के हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अमरिया, विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed