फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM steps forward to help orphaned children; visits their home and provides immediate relief.

Pilibhit News: अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए डीएम, घर पहुंचकर दिलाई तत्काल राहत

Sun, 19 Jul 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 19 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
DM steps forward to help orphaned children; visits their home and provides immediate relief.
पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को माता-पिता खो चुके बेसहारा बच्चों की मदद के लिए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई कराई। पहले कलक्ट्रेट पहुंचे तीन अनाथ भाई-बहनों की समस्या सुनकर उन्होंने अधिकारियों को मौके पर भेजा और फिर शाम को एक अन्य जरूरतमंद परिवार के घर पहुंचकर राहत दिलाई। दोनों परिवारों के बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। डीएम शहर के चिड़ियादाह मोहल्ले में रहने वाली ताराबेगम के घर पहुंचे। ताराबेगम के पति और पुत्र का निधन हो चुका है, जबकि उनकी बहू अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई है। स्थिति का जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी ने ताराबेगम के पति और पुत्र के मृत्यु प्रमाणपत्र तत्काल जारी कराने के निर्देश दिए। साथ ही आय प्रमाणपत्र शीघ्र बनवाने को कहा, ताकि उन्हें विधवा एवं अन्य पात्र पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। जिलाधिकारी ने अपनी ओर से भी आर्थिक सहायता प्रदान की और परिवार को तत्काल राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed