फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM stays on the accounts of the Gram Panchayat

ग्राम पंचायत के खातों पर डीएम ने लगाई रोक

Mon, 22 Feb 2016 11:37 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 22 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों की एक साथ तैनाती में बदलाव करने के बाद डीएम ने ग्राम पंचायतों के सभी खातों के संचालन पर रोक लगा दी है। सचिवों की नई तैनाती के बाद ही खातों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले के सभी 85 ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती में काफी गड़बड़ियां थीं। इन्हें गांवों का आवंटन एक समान नहीं किया गया था। कुछ को अधिक तो बाकी को कम ग्राम पंचायतें दी गई थीं। रविवार को डीएम ने लॉटरी सिस्टम से पर्ची निकाल सभी ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों की नए सिरे से तैनाती कर ब्लाक बदल दिए। भारी मन से सभी ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने इसे स्वीकार कर लिया लेकिन ग्राम पंचायतों में शुरू कराए गए कार्यों और अन्य लेनदेन निपटाने के लिए आनन फानन में चेक काटने की तैयारी शुरू कर दी। इसकी भनक लगते ही डीएम ने एलडीएम के माध्यम से सभी बैंकों को ग्राम पंचायत के सभी खातों के संचालन पर रोक लगाने के आदेश दे दिए। खातों पर रोक लगने से अब गांव से हटाए गए सचिव चैक काटकर खातों में पड़ी धनराशि को ठिकाने नहीं लगा सकेेंगे।
विज्ञापन


बीडीओ को चार्ज देकर पहली मार्च तक करें ज्वाइन
जिले के सभी ब्लाकों से बदले गए ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों को अब उनके स्थान पर आने वाले अधिकारी को चार्ज नहीं देना होगा। डीएम के आदेश के अनुसार सभी ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारी अपना चार्ज बीडीओ को देकर पहली मार्च को नए ब्लाकों में पहुंचकर चार्ज ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट जाने की तैयारी में
एक साथ पूरे जिले के ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती में लॉटरी विधि से बदली किए जाने से उनमें हड़कंप मचा हुआ है। वे किसी तरह इसकी काट खोजने में जुटे हैं। कोई राजनेताओं की चरण वंदना करके पुरानी जगह ही रुकने की जुगत भिड़ा रहा है तो कुछ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए फोन से एक-दूसरे से एकजुट होकर रणनीति बनाने की कोशिश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed