फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM says, Fortnightly improved power supply system

डीएम बोले, पखवाड़े भर में सुधारे बिजली आपूर्ति व्यवस्था 

Tue, 18 Jul 2017 11:02 PM IST
पूरनपुर। 
पूरनपुर।  Updated Tue, 18 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
DM says, Fortnightly improved power supply system
डीएम बोले, पखवाड़े भर में सुधारे बिजली आपूर्ति व्यवस्था  - फोटो : डीएम बोले, पखवाड़े भर में सुधारे बिजली आपूर्ति व्यवस्था 
बिजली आपूर्ति में आ रही समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने तहसील दिवस में अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जताई। उन्होेंने पखवाड़े के अंदर सुधार कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार से कहा कि दो सप्ताह की बिजली आपूर्ति की डिटेल नोट करके उन्हें बताए। तहसील दिवस में बिजली की समस्याओं की सबसे ज्यादा शिकायतें आने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को तलब किया। कहा कि तहसील मुख्यालय पर उनका कार्यालय होने से क्या लाभ है जबकि हालात सुधर ही नहीं पा रहे हैं। 
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर। फल एवं सब्जी आढ़ती संघ के अध्यक्ष विजयपाल विक्की के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीओ कार्यालय पहुंचकर बिजली सप्लाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ का घेराव कर फोन करने पर फोन रिसीव न होने, दस, बारह घंटे मात्र बिजली सप्लाई मिलने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही बिजली सप्लाई में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में विजयपाल विक्की, नदीम खां, जीशान, फिरोज, भूरा, दानिश, शाहरूख, इरफान, जावेद, सलीम, सोनू, अरशद शेरी आदि थे। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने प्रबंध निदेशक को भेजा पत्र
पूरनपुर। ब्लॉक चौराहा पर इकट्ठे हुए उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तहसील मुख्यालय को बीस घंटे बिजली सप्लाई के शेड्यूल के बाद मात्र दस-बारह घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर बिजली सप्लाई में सुधार कराने की मांग की। पत्र में विष्णु शर्मा, रामू, जवाहर लाल, अजय, गोपाल, फूल सिंह, रोहित, राजेश थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूरनपुर। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी ने बताया कि प्रशासन ने जनरेटर बंद करवा दिए। बिजली सप्लाई पर्याप्त नहीं मिल रही है। इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान है। खराब बिजली सप्लाई के विरोध में बुधवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से और बृहस्पतिवार को डीएम से मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed