फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM recommended suspension, file stuck in government

Pilibhit News: डीएम ने की निलंबन की संस्तुति, फाइल शासन में फंसी

Tue, 23 Jan 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
DM recommended suspension, file stuck in government
बाग में काटे गए पेड़ । फाइल फोटो
पीलीभीत। हरे भरे आम के बाग का सफाया करने के मामले मेें डीएम ने पहली जनवरी को तत्कालीन सामाजिक वानिकी के पूर्व डीएफओ सहित तीन लोगों पर निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन स्तर से अभी इसमें कुछ नहीं हो सका है। ऐसे में मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया है।
विज्ञापन

शहर की निरंजनकुंज कॉलोनी में 18 दिसंबर को कुछ लोगों ने सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से अनुमति होना बताकर हरे भरे आम के बाग का कटान शुरू कर दिया था। वहां पर वानिकी प्रभाग के तत्कालीन डीएफओ, जो कि अब वन निगम कन्नौज में तैनात हैं, ने कलमी पेड़ होना बताकर कटान की अनुमति दी थी। प्रशासन के संज्ञान में जब मामला आया तो मौके पर टीम ने जाकर काम बंद करा दिया था। इसके बाद डीएम ने पूरे मामले की जांच कराई थी।
विज्ञापन

जांच में तत्कालीन डीएफओ के अलावा उद्यान अधिकारी बाली शरण चौधरी और निरीक्षक आरडी गंगवार को दोषी पाते हुए रिपोर्ट दी थी। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने पहली जनवरी को तीनों के निलंबन और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। माना जा रहा था कि तीनों पर गाज गिरना ही है। अब तक इसमें शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। डीएफओ के अलावा दोनों अन्य लोग अभी जिले में ही मौजूद है और काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed