{"_id":"908196a20843ddbe63f12f4439bdd518","slug":"dm-ne-karaya-bhojan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांगों को डीएम समेत अफसरों ने कराया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांगों को डीएम समेत अफसरों ने कराया भोजन
पीलीभ्ाीत
Updated Tue, 27 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकलांगों के लिए इस बार गणतंत्र दिवस विशेष खुशी लेकर आया। पहली बार जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर विकलांगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और डीएम सहित अफसरों एवं स्वयंसेवी संगठनों ने भोजन कराया। अंत में सभी विकलांगों को कंबल, रजाई और उपकरण आदि वितरित किए गए।
जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के निकट स्थित पीलीभीत बारात घर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज बीके मिश्रा और डीएम ओएन सिंह ने दीप जलाकर किया। इससे पूर्व सांईं म्यूजिकल ग्रुप के विदुरराज और हर्षित, विकलांगों ने गीत-संगीत प्रस्तुत किए। डीएम ने कहा कि विकलांगता को अभिशाप न समझें। अपने अन्य गुणों को निखार कर आगे बढ़ें और सामान्य जीवन जीने का प्रयास करें।
इसके बाद सभी विकलांगों के लिए भोजन कराया गया। जिसमें जिला जज, डीएम के अलावा प्रभारी एसपी सुधीर कुमार सिंह, एडीएम आलोक कुमार सिंह, एएमए जीके सिंह, एसडीएम सदर रामप्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी महेश प्रसाद, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह, समाजसेवी सतीश जायसवाल, पल्लव अग्रवाल, भारतीय निशक्तजन संस्थान के सुखवीर सिंह भदौरिया, नवीन सिंह, प्रेमपाल शास्त्री, अनिल सिंह, दुर्वेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, उमाचरन, दिग्विजय आर्य आदि ने विकलांग जनों को भोजन परोसा।
विज्ञापन
भोजन से पूर्व सीएमओ डॉ. एके सिंह के नेतृत्व में जिला अस्पताल के डॉ. डीएन सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. एसके ने विकलांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण का प्रमाणपत्र जारी किए। अंत में सभी विकलांगजनों को रजाई, कंबल और उपकरण वितरित किए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।