{"_id":"5eb836b78ebc3e90571a387c","slug":"dm-meet-to-pravaasi-labours-pilibhit-news-bly4054286104","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कैंप में पहुंचकर प्रवासियों के बारे में ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कैंप में पहुंचकर प्रवासियों के बारे में ली जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज स्थित कैंप में पहुंचकर दूसरे प्रांतों से आने और जाने वाले प्रवासियों के पहुंचाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कोविड-19 संक्रमण के चलते हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद भेजा जा रहा हैं। प्रशासन द्वारा प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में कैंप लगाया गया है। रविवार को डीएम ने कैंप में जाकर प्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण, खाने-पीने और उन्हें घर पर भेजने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। डीएम को बाहर से आने वाले प्रवासियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें होम क्वारंटीन करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा यह भी बताया गया कि जनपद से अब तक 435 प्रवासी मजदूरों को 19 बसों से उनके घरों तक पहुंचाया गया है। अन्य प्रांतों से 163 बसों से आए 4000 प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें होम क्वारंटीन किया जा चुका है। एडीएम वित्त अतुल सिंह, पीडी योगेंद्र पाठक, एआरटीओ अमिताभ राय, डीआईओएस संत प्रकाश मौजूद थे। संवाद