फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dm ki baithak

समग्र गांव की अधिकारी स्वयं करें निगरानी

Tue, 07 Apr 2015 12:01 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 07 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
dm ki baithak
 लोहिया समग्र गांव के विकास कार्यों की स्थिति जानने को डीएम ओएन सिंह ने
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने अधिकारियों को गांव में स्वयं पहुंचकर अपने विभागों से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता परखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा कार्य कराएं जिससे सरकार और प्रशासन दोनों का नाम हो।

गांधी सभागार में शाम हो हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि लोहिया समग्र गांव सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। इन गांव में विकास के सभी कार्य समय से व गुणवत्ता परक होने चाहिए। उन्होंने वर्ष 2013-14 के गांव में कराए गए कार्यों का सीडीओ से सर्वे कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन गांव में काम चल रहा है उन्हें समय से पूरा कराएं।

गांव में सोलर पैनल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्री की मौजूदगी, बच्चों में कुपोषण की जांच और धात्री को पुष्टाहार व दवाओं का वितरण ठीक होना चाहिए। डीएम ने बीएसए से लोहिया ग्राम के सभी स्कूलों में शिक्षक की तैनाती और मिड डे मील का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

 बैठक में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, उपनिदेशक कृषि एके सिंह, बीएसए अंबरीश यादव, डीआईओएस जेके वर्मा, सीएमओ डॉ. ओम चौहान, डीपीआरओ बीपी सक्सेना सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed