{"_id":"6ac5412342c17fb274064247","slug":"dm-inspected-the-construction-of-nursing-college-and-critical-care-unit-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-170398-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर यूनिट का डीएम ने परखा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर यूनिट का डीएम ने परखा निर्माण
Wed, 07 Oct 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 100 बेड नर्सिंग कॉलेज, क्रिटिकल केयर यूनिट और हॉस्टल की प्रग
जिला अस्पताल परिसर में 100 बेड नर्सिंग कॉलेज, क्रिटिकल केयर यूनिट व हॉस्टल का लिया जायजा- गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश
फोटो-15
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 100 बेड नर्सिंग कॉलेज, क्रिटिकल केयर यूनिट और हॉस्टल की प्रगति परखने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर काम की रफ्तार, गुणवत्ता और इस्तेमाल की जा रही सामग्री की स्थिति देखी। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को तय मानकों के अनुरूप निर्माण कराने के साथ परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने मैप और लेआउट के माध्यम से प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद विभिन्न कक्षों, क्लासरूम, कॉरिडोर, हॉस्टल तथा क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माणाधीन हिस्सों का जायजा लिया। उन्होंने ईंट, सीमेंट, सरिया और प्लास्टर की गुणवत्ता भी देखी। अधिकारियों को हिदायत दी कि निर्माण में मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कार्यदायी संस्था से भूमि आवंटन के बाद काम शुरू होने की तारीख, अब तक की प्रगति और निर्धारित समयसीमा के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।