{"_id":"c4f89f797cc2e972240d39ceb27ecfcc","slug":"dm-assigned-to-the-investigation-cmo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जांच सीएमओ को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जांच सीएमओ को सौंपी
पीलीभीत।
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पखवाड़े भर पहले सड़क हादसे में घायल थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पैनिया
विज्ञापन
हिम्मतपुर निवासी 34 वर्षीय नन्हेलाल की शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में
मौत हो गई। मृतक के घर वालों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने, बिल
आदि न देने और अभद्रता करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। घर वालों की
शिकायत पर डीएम ओएन सिंह ने मामले की जांच सीएमओ को सौंपी है।
पांच जून को कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के दिलावरपुर के पास बाइकों की टक्कर में थाना बरखेड़ा के गांव पैनिया रामकिशन निवासी नन्हेलाल घायल हो गया था। घर वालों ने उसे स्टेशन रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गुरुवार की देर रात मौत हो गई। मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के घर वालों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटे की मौत के बाद डॉक्टर ने फर्जी बिल बना दिया। जब उन्होंने डॉक्टर से असली बिल और इलाज के कागज मांगे तो डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता की। इलाज के कागज आदि भी नहीं दिए। शुक्रवार को डोरीलाल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ डीएम से मिले। डीएम ओएन सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच सीएमओ को सौंपी है। सीएमओ डॉ ओम चौहान ने बताया कि उन्हें जांच मिली है। जांच के बाद वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
----