{"_id":"617eecb2becf7c75ec5b7261","slug":"diwali-pilibhit-news-bly4648083128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली बाजार : फिलहाल सजावटी सामान के ही खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली बाजार : फिलहाल सजावटी सामान के ही खरीदारी
विज्ञापन
पीलीभीत के बाजार में दिवाली के लिए मूर्ति खरीदती महिलाएं। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दिवाली को लेकर बाजार सज गया है। घर सजाने के लिए फ्लोडिंग कैंडल और फ्लायर्स की विशेष मांग है। घरों की रंगाई-पुताई के बाद उसके इंटीरियर डेकोरेशन को लेकर लोग खासे संजीदा है। इसको लेकर बाजार में कई तरह के सजावटी चीजें उपलब्ध हैं।
चाइनीज को टक्कर देने उतरे देशी उत्पाद
दिवाली पर घरों को सजाने के लिए लोग दुकानों पर इंटीरियर होम डेकोरेशन आइटमों को खरीदने की शुरूआत कर चुके है। इसको देखते हुए कई कंपनियों ने फ्लावर पॉट्स, बंदनवार, इलेक्ट्रॉनिक लैंप व हैंगिग वॉल की एक बड़ी रेंज उतारी है। कारोबारियों के मुताबिक इस बार बाजार में मात्र पांच फीसदी ही चाइनीज उत्पाद उपलब्ध हैं। देश की कंपनियों ने चाइनीज उत्पादों को टक्कर देते हुए फ्लावर पॉट्स, वॉल हैगिंग, कंडील व डिजायनर गमले समेत कई उत्पाद बाजार में उतारे हैं।
होम डेकोरेशन में भी देशी उत्पादों का जलवा
कमोवेश होम डेकोरेशन के आइटमों पर भी चाइनीज का ही शिकंजा रहता था, लेकिन इस दिवाली घरों को सजाने के लिए कई देशी कंपनियों ने एक से बढ़कर एक आइटम उतारे हैं। इसमें मेटल समेत कई अन्य सामग्री से बनाए गए फ्लावर पॉट्स शामिल हैं। रेजन स्टोन, वुडेन, कांच, मेटल के स्टैचू भी खास है। इसके अलावा वॉल हैंगिंग व टेबल लैंप सभी के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए है।
विज्ञापन
वॉल हैंगिंग पेंटिंग से दीवारों को दे नया लुक
इस दिवाली घर की दीवारों को भी सजाने संवारने के लिए विभिन्न तरह की वॉल हैंगिंग पेंटिंग उतारी गई है। कारोबारियों के मुताबिक इसमें राधा-कृष्ण, राम दरबार, लक्ष्मी गणेश, सरस्वती आदि की पेंटिंग खासी पसंद की जा रही है। आर्टिफिशियल रंग बिरंगे प्लांट को भी इस दीवाली खासो तवज्जो दी जा रही है।
कारोबारी शार्दुल विक्रम देव ने बताया कि कि इस दिवाली इंटीरियर होम डेकोरेशन की ज्यादा डिमांड है। लोग कलरफुल व वजन में हल्के उत्पादों को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। इस बार लोग देशी कंपनियों के ही आइटम की ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। कारोबार भी अच्छा होने की उम्मीद है।