{"_id":"68f35085cad7833df4064fec","slug":"divisional-commissioner-suddenly-arrived-at-the-sampoorna-samadhan-diwas-in-pilibhit-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अचानक संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त, अधिकारियों की उपस्थिति जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अचानक संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त, अधिकारियों की उपस्थिति जांची
Sat, 18 Oct 2025 02:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:02 PM IST
सार
पीलीभीत की सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अचानक मंडलायुक्त पहुंचे तो वहां मौजूद अफसरों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने फरियादी की शिकायत सुनी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत में मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने शनिवार को सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। मंडलायुक्त को देख अफसरों के होश उड़ गए। मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति खुद जांची।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया को अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में रिपोर्ट भेजने को कहा। निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों को जगह पर कर्मचारी आए हैं उनकी रिपोर्ट बनाई जाए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने फरियादियों की शिकायतें सुनी और निस्तारण की स्थिति जानी। सदर एसडीएम को शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से कराने का निर्देश दिया गया।