{"_id":"59b6959c4f1c1bf27f8b608e","slug":"district-panchayat-members-like-mlas-also-get-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों की तरह मिले जिला पंचायत सदस्यों को भी अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों की तरह मिले जिला पंचायत सदस्यों को भी अधिकार
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Mon, 11 Sep 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक कर लिया सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष का लिया निर्णय
जिला पंचायत सदस्यों ने विधायकों की तरह अधिकार और सुविधाएं देने की मांग की साथ ही अपना हक पाने के लिए सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष करने का निर्णय लिया। जिला पंचायत सदस्य अधिकार मंच के तत्वावधान में सोमवार को जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि जिला पंचायत जिले की सबसे बड़ी पंचायत है, और एक सदस्य विधायक क्षेत्र के लगभग पांच भाग आबादी क्षेत्र से चुनकर आता है लेकिन उसे कोई अधिकारी या सुविधाएं नहीं दी जाती हैं जबकि विधायक मानदेय, भत्ता, विकास निधि आदि सब कुछ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विधायकों की तरह जिला पंचायत सदस्यों को भी मानदेय, पेंशन, विकास के लिए निधि, बसों में मुफ्त यात्रा, कार्यालय एवं आवास में नि:शुल्क सुरक्षा आदि उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों को पाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और इसके लिए सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष करेंगेे। इस मौके पर उन्होंने गुरजीत सिंह मल्ली को जिलाध्यक्ष एवं मोहम्मद रियाज खान को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार राठौर, महावीर सिंह, बहोरन राठौर, रियाज खान, रामप्रताप गंगवार, असलम जावेद, विनीता देवी, ममता देवी, दीप्ति गंगवार, मचला देवी, तुलसी उर्फ शबनम, गुरजीत सिंह, भूपराम गंगवार, रूम सिंह यादव, शिवस्वरूप, रामऔतार, निशा यादव, ऋषिपाल सिंह, अकरम अंसारी आदि मौजूद रहे।